भूख कितने प्रकार के होते हैं?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 11:01

आप भी जानें अपने भूख का टाइप...

भूख कई प्रकार की होती है। भूख को शारीरिक और मानसिक रूप से जानने के लिए जानें कितने प्रकार की होती है यह।

पेट में चूहे कूदने की बात तो आप भी जानते होंगे, आखिर यह भी तो तेज भूख लगने की एक कहावत ही तो है। भूख कई प्रकार की होती है और उसकी सही पहचान करना उतना ही जरूरी। यदि कम भूख लगी हो और अधिक मात्रा में भोजन कर लिया जाए तो इससे अतिक्ति कैलोरी ग्रहण करते हैं और वजन भी बढ़ता है।

भूख को शारीरिक और मानसिक रूप से जानने के लिए जानें कितने हैं इसके प्रकार

रियल हंगर

यह सबसे जरूरी प्रकार की भूख होती है, जो आपको बताती है कि आपको खाना जरूरी है। इस प्रकार की भूख का असर आपके शरीर पर भी नजर आने लगता है जैसे ब्लड शुगर का कम हो जाना, ऊर्जा की कमी, सिरदर्द और पेट में मरोड़। इस प्रकार की भूख के लिए हमेशा अपने पास स्नैक्स या फ्रूट्स बैग में साथ रखें।

टीवी हंगर

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन की रिसर्च के अनुसार जब लोगों का ध्यान कहीं और होता है तो खाने के दौरान अधिक मात्रा में कैलोरी ले लेते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि टीवी ऑन करने से पहले इस बारे में सोचें कि आपको कितनी भूख लगी है।

जब हो रहे हों बोर

क्या करें जैसी स्थिति हो तो आपका ध्यान सबसे पहले खाने की ओर जाता है। ऐसे में खुद को व्यस्त रखें ताकि बोरियत के इन क्षणों का सही उपयोग कर सकें।

दोपहर की भूख

लंच के कुछ घंटे बीत जाने के बाद आप चाय पीने की तैयारी में होते हैं तो हल्की भूख तो लग ही जाती है। इस स्थिति से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसकी योजना पहले ही बना लें। अपने बैग या ऑफिस के ड्रॉवर में हाई प्रोटीन स्नैक्स रखें जिससे डिनर के पहले आपको तेज भूख न लगे। लेकिन स्नैक्स फैट से भरपूर नहीं होना चाहिए।

स्ट्रेस हंगर

जब आपका मूड खराब हो तो उस स्थिति में खाना खाने से बेहतर है कि ध्यान को किसी पॉजिटीव चीज में लगाया जाए। इससे मस्तिष्क भूख लगने के विचार को ओवराइड कर देगा। शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग स्ट्रेस में खाते हैं वो सामान्य से दस गुना अधिक खा लेते हैं।

बिना भूख के भी खाते हैं

कई बार ऐसा होता है कि भूख नहीं होती है इसके बावजूद कुछ खाना चाहते हैं तो ऐसे में एक बार रुककर जरूर सोचें। आप किसी काम में काफी व्यस्त हैं और इस स्थिति से ब्रेक लेने के लिए आपको लगता है कि थोड़ी देर का ब्रेक ले लिया जाए और भूख नहीं भी होती है तो कुछ न कुछ खा लेते हैं। इस स्थिति से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि रिलेक्स होने के अन्य विकल्प चुनें। चाहें तो हल्की-फुलकी फिजिकल एक्टिविटी कर सकते हैं

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info